IPL 2026 Date: आईपीएल 2026 कब है? विराट कोहली खेलेंगे या नहीं जानिए आईपीएल के बारे में सब कुछ जानकारी

 

विराट कोहली का क्रिकेट खेलते वक्त का फोटो
IPL king Virat Kohli 


IPL 2026 Date: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा 2008 में आयोजित एक पेशेवर टी-20 क्रिकेट लीग है। यह भारत की सबसे लोकप्रिय और दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है। आईपीएल हर साल मार्च और मई बीच आयोजित की जाती है। इस में कई फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेती हैं। दोस्तों, IPL भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे दुनिया भर में लोकप्रिय है। इसलिए हम इस ब्लॉग आर्टिकल में आईपीएल 2026 कब है? (IPL 2026 kab hai?) और आईपीएल 2026 में विराट कोहली खेलेंगे या नहीं,2026 IPL Event के बारे में विस्तार से आपको जानकारी देंगे, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ो।

यह भी पढ़ें 


आईपीएल 2026 कब है?(IPL 2026 kab hai)


आईपीएल 2026 की शुरुआत 15 मार्च से होने वाली है। और यह 31 में तक आईपीएल मैच चलेगा। यह तारीखें पहले फ्रेंचाइजी को दी गई है।
आईपीएल में इन्हें 'इंडो' के रूप में बताया है।

आईपीएल क्रिकेट पूरी दुनिया भर में लोकप्रियता की शिखर पर है इसलिए आईपीएल के बारे में सब जानना चाहते हैं।

आईपीएल 2025 का सीजन खत्म होने के बाद सबका ध्यान 2026 में आने वाली आईपीएल पर है। 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला है। इसमें पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने फाइनल में ट्रॉफी जीती। विराट कोहली(Virat Kohli)18 सालों से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के साथ थे।
 आखिरकार उनका सपना पूरा हुआ और उन्होंने ट्रॉफी जीत ली है।


विराट कोहली 2026 में आईपीएल खेलेंगे या नहीं

दुनिया की क्रिकेट लीग में भारतीय क्रिकेट टीम का कोई भी खिलाड़ी उसमें भाग नहीं ले सकता है। लेकिन चर्चा यह चल रही है कि ऑस्ट्रेलिया में हर साल खेली जाने वाली बिग बैश लीग में शायद भारतीय खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। 

खबरें यह है कि आईपीएल 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय टीम खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने न्योता दिया है।
इसमें खास तौर पर उन्होंने विराट कोहली को लीग में खेलने के लिए इच्छा जाहिर की है। 


टॉड ग्रीनबर्ग की इच्छा के अनुसार विराट कोहली को इसलिए खिलाने के लिए वे उत्सुक है क्योंकि बिग बैश लीग (ऑस्ट्रेलिया) को प्रसिद्धि मिल सके और विराट कोहली के कारण दर्शक यानी क्रिकेट प्रेमी मेैचों को देखने के लिए और ज्यादा इच्छुक हो।

1.विदेशी क्रिकेट लीग में क्यों नहीं खेलते भारतीय खिलाड़ी 


बाहर की लीग में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी इसलिए नहीं खेलते क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम है कि कोई भी खिलाड़ी भारत के लिए क्रिकेट खेल रहा है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या घरेलू क्रिकेट या फिर आयपीएल क्रिकेट हो उस खिलाड़ी को दुनिया भर की किसी भी लीग में खेलने की इजाजत मिलती नहीं है। इस क्रिकेट से बाहर होने के बाद वह खिलाड़ी दुनिया भर की कोई भी क्रिकेट लीग में जाकर भाग ले सकता है। 

इसलिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के सीईओ ने विराट कोहली को उनके क्रिकेट लीग में खेलने की इच्छा जाहिर की है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड का क्या फैसला होता है इस पर निर्भर है की विराट कोहली 2026 में आईपीएल में खेलेंगे या नहीं। 

भारतीय आईपीएल खिलाड़ी विराट कोहली की जीवनी


विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे सफल और लोकप्रिय खिलाड़ी है। उन्हें ' किंग कोहली'(King Kohli) और 'चेस मास्टर'(Chase Master)के नाम से जाना जाता है। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट अंडर 19 टीम के कप्तान बनकर विश्व कप जीता था। और 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरूआत की।

विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 में दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ।

उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों की कप्तानी की है। उन्हें एक सक्रिय और साहसिक निर्णय लेने वाले कप्तान के रूप में पूरे भारत भर और दुनिया भर में जाने जाते हैं।

विराट कोहली को आईसीसी पुरस्कार 2018 में मिला टेस्ट, वनडे और क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर जीतने वाले पहले खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त है।

भारत सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। 

और एक खास बात दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम विराट कोहली के नाम पर रखा गया है। 

विराट कोहली की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से हुई है। उन्होंने गरीब बच्चों को खेल में बढ़ावा देने के लिए विराट कोहली फाऊंडेशन की स्थापना की।

 आईपीएल का महत्व (IPL ka mahatva)


आईपीएल (IPL) की स्थापना इसलिए की की भारतीय क्रिकेटरों को विश्व स्तर पर खेले जाने वाले क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार करना था। और भारतीय क्रिकेट को एक नया आयाम आईपीएल के रूप में मिलने वाला था। 

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) यह दुनिया की सबसे आमिर खेल लीगों में से एक है। जिसके मीडिया और प्रायोजन अधिकार भारी दामों पर बेचे जाते हैं।

2010 साल में आईपीएल यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम होने वाला पहला खेल आयोजन था।

आईपीएल को बहुत सफलता मिली और यह खेल भारत भर में नहीं बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। इसलिए  IPL को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खास पहचान मिली।

निष्कर्ष (Conclusion)

आईपीएल का उद्देश्य भारतीय क्रिकेट को बढ़ावा देना था। विराट कोहली ने क्रिकेट में शानदार परफॉर्म करके आईपीएल को भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय किया है। आईपीएल भारतीय क्रिकेट को आर्थिक स्तर और अंतरराष्ट्रीय पर लोकप्रियता मिली है। आईपीएल का महानायक विराट कोहली को ही माना जाता है। आईपीएल दुनिया भर में लोकप्रियता मिलने के बाद लोग अगले यानी 2026 में आईपीएल कब है?(IPL 2026 kab hai?)के बारे में जानना चाहते हैं और आईपीएल का बादशाह विराट कोहली के जीवन के बारे में जानना चाहते हैं। हमने इस ब्लॉग आर्टिकल में आईपीएल के बारे में और विराट कोहली की जीवनी के बारे में बात की है। ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

FAQS (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)


1. आईपीएल (IPL )2026 कब है?

आईपीएल 2026 की शुरुआत 15 मार्च से होने वाली है और यह क्रिकेट खेल 31 मई तक चलेगा।
खबरें यह है की आईपीएल की तारीखें पहले फ़्रेंचाइज़ी को दी गई थी।

2. विराट कोहली 2026 में आईपीएल खेलेंगे?

चर्चा यह है कि विराट कोहली ने पहले ही की 20 और बेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब आईपीएल 2026 तक विराट कोहली 37 साल के हो जाएंगे। उन्होंने आईपीएल भारतीय क्रिकेट लीग में शानदार कामगिरी की है और आरसीबी अपना पहला आईपीएल खिताब जीता है। विराट कोहली ने 15 मैचों में से 657 रन बनाए हैं। और भारतीय खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली ही है।

3.विराट कोहली के टोटल शतक

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 82
शतक लगाया है। जिसमें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 51 शतक लगाया है, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1 शतक लगाया है, और टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक शामिल है। और एक बात है कि विराट कोहली ने
 अब टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है इसलिए यह संख्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब बढ़ेगी नहीं।

4. IPL का राजा कौन था?

भारत में और दुनिया भर में विराट कोहली को आईपीएल के 'किंग'या 'बादशाह' के रूप में पहचान है। विराट कोहली ने आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाए हैं। इसलिए आईपीएल का राजा विराट कोहली को माना जाता है।

5. क्या विराट कोहली रिटायर होंगे?

आईपीएल स्टार विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है, विराट कोहली भारत क्रिकेट टीम में से सबसे अच्छे बल्लेबाज क्रिकेटर माने जाते हैं खबरें यह है कि विराट कोहली अब केवल वनडे में खेलेंगे।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.