Valentine's Day 2026: 7 से 14 फरवरी तक की देखें पूरी वैलेंटाइन वीक लिस्ट, रोमांटिक शायरी और गिफ्ट आईडियाज।


Valentine's day week list 2026
Happy Valentine's Day 2026





Happy valentine's day 2026: वैलेंटाइन' दिन पूरी दुनिया में मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे 6 दिन पहले पूरा एक हफ्ता सेलिब्रेट किया जाता है। 7 से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन डे वीक रहता है। जिसमें हग डे ,रोज डे ,प्रॉमिस डे ,चॉकलेट डे, किस दे ,टेडी डे जैसे दिन आते हैं।
इस दिन में सभी एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जताते हैं। अपने साथी पर आप कितना प्यार करते हैं वह उसे दिखाते हैं ।ऐसा दिन सेलिब्रेट करने से एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ता है।
वैलेंटाइन डे को प्रेमी जोड़ी एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाते हैं और एक दूसरे के साथ जिंदगी भर रहने का वादा करते हैं।
Valentine's day 2026 पर सभी को 
 यही चिंता सताती है, यही विचार करते रहते कि आखिर हम वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कैसे करें। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कैसे करें इस दिन को स्पेशल कैसे करें और अपने पार्टनर के प्रति अपना प्यार जाहिर करें। आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको आपके पार्टनर को क्या गिफ्ट देना चाहिए? और कहां घूमने ले जाना चाहिए?और उनके लिए शेरो शायरी कौन सी करनी चाहिए ?इसके बारे में आज हम आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें:



Valentine's Day 2026 List:

दिनांक दिन (Day) क्या विशेष है?
7 फरवरीरोज डेप्यार की शुरुआत गुलाब के साथ।
8 फरवरीप्रपोज डेअपने दिल की बात कहने का दिन।
9 फरवरीचॉकलेट डेरिश्तों में मिठास घोलने का दिन।
10 फरवरीटेडी डेसाथी को प्यारा सा टेडी गिफ्ट करें।
11 फरवरीप्रॉमिस डेउम्र भर साथ निभाने का वादा करें।
12 फरवरीहग डेगले लगकर अपनापन जताएं।
13 फरवरीकिस डेप्यार की मधुर अभिव्यक्ति।
14 फरवरीवेलेंटाइन डेप्यार का सबसे खास दिन।

1.रोज डे (Rose Day):

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत सबसे पहले रोज डे से होती है ।यह 7 फरवरी को होता है। गुलाब के फूल को प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन अपने प्रेमी या प्रेमिका को एक खूबसूरत गुलाब या गुलाब फूलों का बुके दे। और अपने प्यार का इजहार करें।

2.प्रपोज डे(Propose Day)

प्रपोज डे वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन 8 फरवरी को आता है। आप किसी से सच्ची मोहब्बत, प्यार करते हैं। तो उससे अपने दिल की बात कहने का यह दिन है। आप एक प्यारा सा गुलाब का फूल देकर  उसे अपनी मन की बात कहकर प्रपोज करो।
 

3. चॉकलेट डे (Chocolate Day)

चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन है जो 9 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को चॉकलेट देकर अपने प्रेम के रिश्तों में मिठास लाने की कोशिश करते हैं।

4.टेडी डे (Teddy Day)

वैलेंटाइन डे वीक का यह चौथा दिन होता है। जो 10 फरवरी को मनाया जाता है। टेडी कोमल और संवेदनशील होता है। इसलिए टेडी बेयर को प्यार और अपनेपन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को टेडी बेयर देकर प्यार का इजहार करें।

5. प्रॉमिस डे(Promise Day)

प्रॉमिस डे वेलेंटाइन वीक का पांचवा दिन होता है जो 11 फरवरी को मनाया जाता है। दोस्तों वैसे तो प्यार करना बहुत आसान है। लेकिन बहुत मुश्किल होता है उसे जिंदगी भर निभाना इस दिन प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हैं।

6.हग डे(Hug Day)

वैलेंटाइन वीक का हग डे छठे दिन में आता है। जो 12 फरवरी को मनाया जता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को गले लगा कर अपने प्यार का इजहार करते हैं। यह एक ऐसा एहसास होता है जो बिना बोले ही एक दूसरे की फींल्गस  समझी जाती है।

7.किस डे(Kiss Day)


किस डे वेलेंटाइन वीक का सातवां दिन होता है। यह दिन 13 फरवरी को मनाया जाता है। प्रेमी जोड़े एक दूसरे को प्यारा सा किस करके अपने प्यार का इजहार करते हैं और अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।

8.वेलेंटाइन डे(Valentine's Day)


 वैलेंटाइन डे यह दिन वेलेंटाइन वीक का सबसे लास्ट डे होता है। वैलेंटाइन डे मनाने से पहले सबके मन में यह ख्याल आता है कि वैलेंटाइन डे कब है?(When is Valentine's Day 2026)। यह 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन का प्रेमी और प्रेमिका बड़े बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह दिन प्रेमी और प्रेमिका के लिए बहुत ही खास होता है। इंडियन कपल्स एक दूसरे के साथ घूमने जाते हैं। एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं डिनर पर जाते हैं। और अपने प्यार का इजहार करते हैं।



वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं (Valentine's Day 2026 Wishes for GF/BF)



1. धड़कन मेरी सांसे तुम्हारी,
खुशियां मेरी, बातें तुम्हारी,
खुदा करे यह साल और हर साल, 
बस सलामत रहे यह जोड़ी हमारी।

2. तुम्हें देखना, तुम्हें सोचना 
और फिर तुम्हें ही लिखना,
सच कहो तो मेरे लिए 
यही वैलेंटाइन डे हैं।❤️

3. धड़कन मेरी, पर आवाज़ तुम्हारी है, 
इस वैलेंटाइन डे पर बस यही कहना है, 
मेरे हर सांस पर अब हुकूमत तुम्हारी है। 🌹

4. कुछ खास तो नहीं है 
मेरे पास देने के लिए, 
बस एक दिल है जो धड़कता है 
सिर्फ तुम्हारे लिए। ❤️

5. तुम्हारी सादगी की कोई मिसाल नहीं, 
तुम्हारे प्यार के बिना मेरा कोई हाल नहीं,
इस वैलेंटाइन डे बस यही है कहना,
 ताउम्र तुम बस मेरे बनकर ही रहना।
 

Valentine's Day पर प्यारा सा गिफ्ट अपने पार्टनर को दो

अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर खुश करने के लिए कोई महंगा गिफ्ट देने की जरूरत नहीं है।एक गुलाब का लाल फूल तुम दोगे तब भी जो आपसे सच्चा प्यार करता है। वह उस गिफ्ट से खुश हो जाएगा। आप अपने साथी को मोगरे का गजरा भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही वैलेंटाइन डे पर आप फूल,चॉकलेट, ज्वेलरी भी गिफ्ट दे सकते हैं। इस आर्टिकल में Valentine's day par gift idea हम आपको बताएंगे।

Handmade gifts हाथों से बनाया गिफ्ट्स

अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप कोई भी एक पेंटिंग दे सकते हो। या फिर हैंड मेड ग्रीटिंग कार्ड दे सकते हो। इससे आपके पार्टनर को लगेगा आप उसका बहुत अच्छा ख्याल रखते हो और उससे बहुत प्रेम करते हो। 

रोमांटिक और बेस्ट गिफ्ट Romantic aur best gift 

 आप अपने पार्टनर को स्टोरी बुक, वॉच, स्किन केयर प्रोडक्ट्स उसके पसंदीदा कपड़े गिफ्ट में दे सकते हैं। अपने पार्टनर की पसंद याद करके ठीक वैसे ही गिफ्ट देने की कोशिश करो। इससे अपने पार्टनर प्रति कितना प्यार है उसको मालूम होगा। 
और दोनों प्रेमी के बीच प्यार और भी गहरा होता जाएगा। 

Valentine's day par Natural gifts 

अपने पार्टनर को हर बार महंगे गिफ्ट देने की जरूरत नहीं है। इस वैलेंटाइन्स डे पर एक मस्त फ्रेश फुला हुआ गुलाब का फूल दे दो। अपने पार्टनर को कोई फूल झाड़ियां गिफ्ट कर सकते हैं। जब भी वैलेंटाइन डे की बात आती है तो हम सभी का मकसद अपने पार्टनर को खुश करना यही होता है। अच्छे-अच्छे फलो-फूलों वाले पेड़ पौधे भी आप उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं।

ऐसे बहुत सारे गिफ्ट है आप अपने पार्टनर को देकर 14 February Valentine's day 
 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर उसको खुश कर सकते हैं और अपना यह दिन सेलिब्रेट करें।

Valentine's Day Trip वैलेंटाइन डे ट्रिप 

अपना वैलेंटाइन डे यादगार बनाने के लिए आप अपने साथी के साथ एक अविस्मरणीय रोमांटिक जगह पर घूमने जाएं। गोवा का समुद्र तट या फिर उदयपुर का शाही आकर्षण भारत में अपनी सपनों की जगह पर घूमने जाओ। वैलेंटाइन डे कपल्स के लिए बेहद खास होता है वैलेंटाइन डे वीक से ही प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ Love celebrate 
 मोहब्बत इस हफ्ते में सेलिब्रेट करता है।
इस खास दिन पर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको कौन सी जगह पर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करे वह इस आर्टिकल में बताएंगे।
आगरा में अपने पार्टनर के साथ ताजमहल घुमाने जाएं। अगर आपको जिलों का आकर्षण है तो आप नैनीताल में अपने साथी के साथ घुमाने जाएं।

 क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे हर साल 

Valentine's Day 2026
प्यार करने वाले जोड़ों को एक करने वाले संत वैलेंटाइन की याद में हर साल दुनिया भर के प्रेमी वैलेंटाइन डे मनाते हैं।
कहा जाता है कि वैलेंटाइन किसी संत का नाम है और वह प्रेम के समर्थक थे और रोमन राज्य में प्रेमियों की शादी करवाते थे।
वैलेंटाइन संत राजा से चुपके प्रेमियों की शादी करवाता था। जबकि राजा ने प्रेमियों की शादी पर बंदी रखी थी। इस बात का पता जब राजा को चला कि वैलेंटाइन प्रेमियों की चुपके से शादी करवाता है तो उसको इस जुर्म में मौत की सजा सुनाई गई। वह दिन 14 फरवरी का था। इसलिए हर साल प्रेमी वैलेंटाइन डे मनाते हैं।


FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

1. वैलेंटाइन डे कब और क्यों मनाया जाता है?

Valentine's day हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन संत वैलेंटाइन की याद में प्रेम और सद्भावना के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने प्रेम करने वाले जोड़ों की बहुत मदद की थी।

2. वैलेंटाइन वीक(Valentine Week) की शुरुआत किस दिन से होती है?

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) से होती है। इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे प्रॉमिस डे, हग डे, और किस डे आते हैं।

3. वैलेंटाइन डे 2026 में किस दिन पड़ रहा है?

2026 में वैलेंटाइन डे 14 फरवरी, शनिवार के दिन मनाया जाएगा।

4. वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को देने के लिए कुछ बजट गिफ्ट्स क्या है?

वैलेंटाइन डे के दिन आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उनके पसंद के अनुसार ताजे गुलाब, हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड, उनकी पसंद के चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं यह कम बजट में भी दिल जीत लेते हैं।

5. क्या वैलेंटाइन डे सिर्फ कपल्स के लिए होता है?

नहीं, वैलेंटाइन डे प्यार का त्यौहार है। आप इसे अपने माता-पिता, भाई बहन या दोस्तों के साथ भी मना सकते हैं और उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.