26 January Republic Day 2026: इतिहास, महत्व और इस साल की मुख्य विशेषताएं

 

Republic day celebration, Indian festival
Republic Day 2026



26 January Republic Day 2026: इस साल 26 जनवरी 2026 में हम अपना 77 वां गणतंत्र दिन मनाने जा रहे है।
26 जनवरी के दिन ही 1950 में हमारे भारत देश में संविधान लागू हुआ था। इसलिए इस दिन हर साल हम भारतवासी पुरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस (Republic Day)मनाते है। इस गणतंत्र दिन पर मुख्य अतिथि 
 यूरोपियन नेता हैं। और थीम इस दिन 'वंदे मातरम' और 'आत्मनिर्भर भारत' है। इस ब्लॉग आर्टिकल में हम आपको 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की मुख्य विशेषताएं की बारे में जानकारी देंगे, तो ब्लॉग को अंत तक पढ़े।

26 जनवरी 2026 की मुख्य विशेषताएं 


मुख्य अतिथि:
26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस(Republic Day 2026) पर मुख्य अतिथि यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष 'अंटोनियो कोस्टा 'और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्षा 'उर्सुला वान डेर लेन' है।

थीम: 
इस साल की परेड की थीम ' विकसित भारत ' और 'नारी शक्ति ' पर आधारित है।
इस साल 2026 में गणतंत्र दिवस की मुख्य थीम 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष(150 Years of Vande Mataram) रखी हुई है। 
वंदे मातरम यह भारतीय गीत बंकिम चंद्र चटर्जी जी ने लिखा है। यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा है। 
इस 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिन पर विकसित भारत 2047 की झलक देखने को मिलेगी।

झांकियां:

अलग-अलग राज्यों और विभिन्न मंत्रालय द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली कलाकृतियां भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाएंगी।


यह भी पढ़ें:


गणतंत्र दिवस का इतिहास (History of Republic Day)




हमारे भारत देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को भारतीय का संविधान लागू किया गया।। इस दिन देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर दिया और भारत को पूर्ण गणतंत्र देश घोषित किया। भारतीय संविधान डॉक्टर अंबेडकर ने लिखा। वे भारतीय संविधान समिति के अध्यक्ष थे।

26 जनवरी की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी। 
26 जनवरी 1950 को डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। और भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 


गणतंत्र दिवस का महत्व

26 जनवरी गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों  की याद दिलाता है। इस दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। उन्होंने अपने देश के लिए बलिदान दिया था उसको याद किया जाता है। दिल्ली के करते हुए पद यानी  की राजपथ पर होने वाली भव्य परेड भारतीय सेवा की शक्ति और हमारी भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन करती है।

1. भारतीय संविधान मूल्यों का सम्मान 

गणतंत्र दिवस पर हमें भारतीय का संविधान को याद किया जाता है। क्योंकि इसी दिन भारतीय संविधान लागू किया था।
भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। यह समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय के मूल्यों पर आधारित है।

2. देश भक्ति और राष्ट्रीय गौरव 

गणतंत्र दिवस पर हर भारतीय के मन में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। भारत को आजादी मिली और उसके बाद भारतीय संविधान लागू किया गया। इसलिए लोगों के मन में राष्ट्रीय गौरव की भावना जाग उठती है। और भारतीयों के मन में अपने देश के प्रति गर्व होता है। उसके साथ ही जिम्मेदार नागरिक होने का और अपने देश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। 

3. राष्ट्रीय एकता का प्रतीक

भारत में बहुत सारी विविधता है। यहां अनेक धर्म भाषाएं , संस्कृतियां और परंपराएं हैं। इस विविधता के बावजूद भी गणतंत्र के दिन सभी भारतवासी एक होकर इस राष्ट्रीय पर्व को मनाते हैं। दिल्ली में हो रही परेड में विभिन्न राज्यों की झांकियां इस एकता को दर्शाती है।

4. लोकतांत्रिक मूल्यों की याद

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते वक्त हमें इस लोकतांत्रिक मूल्य की याद आती है। क्योंकि भारत देश में प्रत्येक नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अधिकार है। इसलिए यह दिन हमें अपने मताधिकार और नागरिक होने का जिम्मेदारियां के महत्व का समझने में मदद करता है। 

5. स्वतंत्र भारतीय की सेनानियों को श्रद्धांजलि 

इस दिन हमें जो भारत माता के लिए मर मिटे ऐसे बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर मिलता है। उन्होंने अपने भारत देश के आजादी के लिए अपना त्याग और बलिदान दिया।


गणतंत्र दिवस की 10 लाइन क्या है? 


26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। और भारत देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने भारत देश को पूर्ण गणतंत्र देश घोषित किया। इस दिन नई दिल्ली में भव्य परेड होती है।इस में देश के सेना, भारतीय संस्कृति और कलाकृतियों का प्रदर्शन करते हैं। राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और राष्ट्रगीत, देश भक्ति के गाने बजाए जाते हैं।


1. गणतंत्र दिन(Republic Day)भारत में हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है।

2. 26 जनवरी के दिन ही भारत का संविधान लागू किया गया और देश को गणतंत्र देश घोषित किया गया। 

3. यह भारत का राष्ट्रीय पर्व है और इसे बड़े जोश और गर्व के साथ मनाया जाता है। 

4. इस दिन नई दिल्ली में कर्तव्य के पथ पर एक भव्य परेड होती है।

5. भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और राष्ट्रगान गाया जाता है देशभक्ति पर गीत चलाएं जाते हैं।

6 इस दिन परेड में भारतीय सैन्य सांस्कृतिक विविधता और कलाकृतियों का प्रदर्शन करते हैं।

7. स्कूलों-कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में भी ध्वजारोहण समारोह बड़े जोश के साथ मनाया जाता है।

8. यह दिन हमें संविधान के समिती, समिति के अध्यक्ष डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की याद दिलाते हैं। और लोकतंत्र की महत्व के बारे में याद दिलाता है। 

9. यह दिन हमें भारत की विविधता में एकता का संदेश देता है। सर्वधर्म समभाव भारतीय संविधान के मूल्यों का याद दिलाता है। 

10. यह दिन भारत के हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का पालन करने और देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित करता है।


भारत में गणतंत्र दिवस कैसे मनाते है? (How to Celebrate Republic Day)



1. राष्ट्रपति का संदेश: 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या (25 जनवरी की शाम) को भारत के राष्ट्रपति अपने राष्ट्र के नाम भविष्य की दिशा के बारे में संदेश देते हैं। उसके साथ ही देश के सामने की चुनौतियां, उपलब्धियों के बारे में बात करते हैं।


2. ध्वजारोहण: 

स्कूलों , कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराएंते है। भारत देश में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाने के लिए (Celebrate Republic Day) राष्ट्रपति दिल्ली के कर्तव्य पथ यानी की राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। साथ में साथ में राष्ट्रगान 'जन गण मन' और देश भक्ति गीत बजाए जाते है।और 21 तोपों की सलामी दी जाती है। 

3. भव्य परेड(Republic Day Parade): 


भारतीय सैन्य प्रदर्शन:
गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का आयोजन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर किया जाता है। इसमें विभिन्न राज्यों से भारतीय अपनी  कलाकृति और संस्कृति का प्रदर्शन करते हैं। भारतीय सैन्य भी अपनी कलाकृति, शक्ति, भारतीय संस्कृति उसके साथ ही आधुनिक मिसाइलों और रडार का प्रदर्शन करते है।

 राज्यों की झांकियां:
विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां दिल्ली में होती है। इसमें हर झांकी अपने राज्य की संस्कृति, परंपरा और विकास को दर्शाती है। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 
विभिन्न राज्यों के लोग अपने राज्यों की लोक नृत्य और संगीत का प्रदर्शन करते हैं। स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक प्रदर्शन करते हैं।

वायु सेना का फ्लाई पास्ट: 
परत का समापन भारतीय वायु सेना के विमानों के फ्लाई पास्ट से होता है।
इसमें तिरंगे के रंगों में धुआं छोड़ते हुए विमान आकाश में अद्भुत दृश्य बनाते हैं।

4. सम्मान और पुरस्कार: 

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति विशेष सम्मान और पुरस्कार प्रदान करते हैं। 
 वीरता पुरस्कार: परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र
पद्य पुरस्कार: पद्य विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री 
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: बच्चों के साहस, कला, संस्कृत, पर्यावरण, विज्ञान और खेल के उत्कृष्ट के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।

5. मुख्य अतिथि की परंपरा 

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन हर साल एक विदेशी राष्ट्र अध्यक्ष या सरकार प्रमुख को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है।


6. स्कूलों-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में समारोह:

देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें  ध्वजारोहण समारोह, राष्ट्रगान, देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति, भाषण प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक उसके साथ समारोप में
मिठाई वितरण किया जाता है।

निष्कर्ष (Conclusion):


भारत को आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया। यह भारत के लिए सबसे खुशी का दिन था। इसलिए हर साल भारत में 26 जनवरी गणतंत्र दिन(Republic Day)मनाया जाता है। इस दिन नई दिल्ली में भव्य परेड होती है। राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं। यह हमारे भारतीयों के लिए गर्व की बात है हमारे देश को आजादी मिली। और संविधान की मुल्य और विविधता में एकता हम इस दिन याद करते हैं। हमें अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए और देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। आप सभी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।


FAQs अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

1.2026 में कौन सा गणतंत्र दिवस है?

26 जनवरी 2026 को भारत देश अपना 77 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इसी दिन भारतीय संविधान लागू किया गया।

2. गणतंत्र दिवस (Republic Day)क्यों मनाया जाता है?

26 जनवरी 1950 को भारत देश में संविधान लागू किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। इसलिए हर साल 26 जनवरी को रिपब्लिक डे मनाया जाता है।

3. भारत का संविधान किसने लिखा था? 

भारतीय संविधान डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर ने लिखा है। भारतीय संविधान कमेटी के अध्यक्ष थे। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया।

4. भारत का पहला गणतंत्र दिवस कब था?

हमारे भारत देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। भारत देश स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद 26 जनवरी एक 1950 को संविधान लागू किया। भारत को संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणराज्य घोषित कर दिया।

5.26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिन की मुख्य अतिथि और थीम क्या है?

युरोपीयन कौंसिल अध्यक्ष एंटोनिया कोस्टा और यूरोपीय कमीशन की अध्यक्षा उर्सुला वान डेर लेयेन है। और मुख्य थीम 'वंदे मातरम'(150 वीं वर्षगांठ) और 'आत्मनिर्भर भारत' है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.