![]() |
Independence Day 2025 |
हर साल स्वतंत्रता दिन मनाया जाता है।इस साल
15 अगस्त 2025 को 79 वा स्वतंत्रता दिवस पूरे जल्लोष और सम्मान के साथ अपना भारत देश मनाएगा। 15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजों की 200 साल की गुलामी सी आजादी पाई थी।
यह दिन भारतीय इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिवस है। यह दिवस न केवल स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है, बल्कि यह हमारी भारतीय संस्कृति, एकता, और समृद्धि का प्रतीक है। हम इस दिन पर उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर होता है। जिन्होंने देश के लिए
अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया है। इस आजादी का दिन पूरे भारत देश भर में हर धर्म, जाति और संस्कृति के लोग एकजुट होकर मनाते हैं। इस दिन का महत्व आज भी वैसा ही है, जैसे 1947 में था। इस लेख में हम स्वतंत्रता दिवस के महत्व, इतिहास, और उससे जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पर चर्चा करेंगे। यानी की 15 अगस्त क्यों मनाया जाता है ?इस विषय पर विस्तार से बात करेंगे।
यह भी पढ़ें:
लाल किले पर मोदी जी तिरंगा फहराएंगे
इस 15 अगस्त 79 वां स्वतंत्रता दिवस पर पंतप्रधान नरेंद्र मोदी जी लाल किले पर प्राचीर से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबंधित भी करेंगे। स्कूलों, सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण, देशभक्ति पर गीत और श्रद्धांजलि कार्यक्रम हम सभी भारतवासी करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर लोग भाषण भी देते हैं।
15 अगस्त क्यों मनाया जाता है?
कभी-कभी हमारे मन में या लोग और बच्चों के मन में यह सवाल उठना होगा कि हम भारतवासी 15 अगस्त क्यों मनाते हैं?(Independence day 15 August)
इसी दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले पर पहला स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और हमारे सभी भारतीयों को स्वतंत्रता का एहसास कराया था।
1.भारत के स्वतंत्रता दिवस का महत्व:(Importance of India Independence Day)
15 अगस्त स्वतंत्र दिन न केवल केवल भारत की स्वतंत्रता की प्राप्ति का प्रतीक है बल्कि,उन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाने का भी दिन है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
इसी दिन भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य से अपने भारत देश की स्वतंत्रता प्राप्त की। यह दिन भारतीय राजनीति, समाज और संस्कृति के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है।
अपने भारत देश पर 200 वर्षों से अधिक समय तक ब्रिटिश शासन था। इस दौरान भारतीय जनता ने स्वतंत्रता यानी की अपनी आजादी पाने के लिए अनेक आंदोलनों का सामना किया है।
महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाष चंद्र बोस भगत सिंह और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के ही परिणाम स्वरूप भारत ने आखिरकार अपनी स्वतंत्रता मतलब आजादी प्राप्त की।
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, जवाहरलाल नेहरू को भारतीय गणराज्य का पहला प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया और उन्होंने दिल्ली के लाल किले पर भारतीय ध्वजों को फहराया।
इसी दिन की ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व को समझते हुए हम भारतवासी हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
2.स्वतंत्रता संग्राम के नायक
अपने भारत देश के स्वतंत्रता संग्राम में आने की योनि अपने प्राणों की आहुति दी है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष किया। महात्मा गांधी ने अनेक सत्याग्रह किए है। उन्होंने नमक सत्याग्रह,दांडी दांडी मार्च यात्रा आदि से ब्रिटिश शासन को चुनौती दी । उन्होंने हमेशा अहिंसा का मार्ग चुना। और अपने देश की आजादी के लिए लड़ते रहे।
सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय राष्ट्रीय सेवा का संगठन किया और स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा में लेकर गए।
भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैन क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हम भारतवासी उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकते।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम
15 अगस्त यह भारतीय स्वतंत्रता दिवस (Independence Day)पर पूरे भारत भर में और सम्मान के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लाल किले पर अपने भारत का तिरंगा लहराएंगे। और सभी भारतवासियों को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा स्कूलों कॉलेजों और सरकारी कार्यालय में भी कार्यक्रम होते हैं। इस दिन राष्ट्रीय गीत' वंदे मातरम' और 'जन गण मन' गाए जाए जाते हैं।
इस दिन पर पूरे भारत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। बच्चें स्कूलों में स्कूल का यूनिफॉर्म पहनकर गांव और शहरों में हाथो में झंडे लेकर फेरी लगाते वक्त अपने देश के नारे देते हैं।
1.भारतीय स्वतंत्रता के नारे(India Independence Slogans)
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के कुछ प्रसिद्ध नारे इस प्रकार है।
1. इंकलाब जिंदाबाद(Inquilab Zindabad)
इस नारे का अर्थ है "क्रांति जिंदाबाद" यह नारा भगत सिंह हनी दिया था। और यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांति की भावना का प्रतीक बन गया।
2. करो या मरो:
यह नारा महात्मा गांधी ने दिया था जिसका अर्थ है "करो या मरो"।
यह नारा महात्मा गांधी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के दौरान दिया था।
3. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा:
यह नारा सुभाष चंद्र बोस ने दिया था।
यह नारा भारती युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का एक शक्तिशाली आह्वान था।
4. वंदे मातरम (Vande Matram)
यह नारा बैंकिंग चंद्र चटर्जी ने लिखा था, जिसका अर्थ है "मैं तुम्हें नमन करता हूं, माॅं"।
यह भारत की मां के प्रति एक भक्ति गीत है।
5. सरफ़रोशी की तमन्ना:
यह नारा राम प्रसाद बिस्मिल ने दिया था, जिसका अर्थ है "सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है"
स्वतंत्रता दिवस का महत्व
भारतीय स्वतंत्रता दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।
यह हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने जान की परवाह किए बिना हमारे लिए स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी।
इस दिन का महत्व इस बात में है कि हम अपने देश के प्रति अपने जिम्मेदारी को समझे और अपने करते हो उनको निभाएं।
स्वतंत्रता के बाद हमारे देश ने विज्ञान शिक्षा राजनीति खेल संस्कृति के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल किए हैं।
भारत में रहने वाले अनेक जाति, धर्म वाले विभिन्न भाषाएं बोलने वाले इस दिन एकजुट होते है। इसलिए भारत को विविधता में एकता है ऐसा कहा जाता है। सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं।
इस दिन हम सभी भारतीय यह संकल्प लेते हैं कि हम अपने देश को और भी महान बनाएंगे और दुनिया में भारतीयता का सम्मान बढ़ाएंगे।
स्वतंत्रता के बाद भारत की प्रगति
भारत ने 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद अनेक क्षेत्रों में प्रगति की है।
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में देश ने विश्व स्तर पर पहचान बनाई, और कई नई योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की स्थिति में सुधार किया गया।
आज हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के रूप में पहचान बना रहे हैं।
भारत का आर्थिक विकास भी लगातार बढ़ रहा है। आईटी, कृषि, उद्योग, और सेवा क्षेत्र में भारत ने विश्व में अपनी पहचान बनाई है।
इसके अलावा, भारतीय सिनेमा, संगीत, और कला में भी दुनिया भर में हमारे भारत देश की पहचान बनी है।
1.15 अगस्त और डिजिटल इंडिया
आज के डिजिटल युग में, स्वतंत्रता दिवस का महत्व और भी बढ़ गया है। भारत में अब हम 'डिजिटल इंडिया' के तहत आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में अग्रसर हो रहे हैं। इंटरनेट और मोबाइल तकनीकी का उपयोग अब हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन चुका है। इस दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश को डिजिटल और तकनीकी दृष्टि से और भी आगे बढ़ाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर हम क्या करें?
1. देशभक्ति का जश्न मनाएं
इस दिन को राष्ट्रीय भावना और सम्मान के साथ मनाएं। अपने परिवार और दोस्तों के साथ ध्वजारोहण में शामिल हों।
स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आजादी यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसके लिए कई वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा। महात्मा गांधी भगत सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर आज़ाद जैसे अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्र कराया।
2. अपने कर्तव्यों को समझें
स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारियां भी आती हैं। हमें अपने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और सकारात्मक बदलाव के लिए काम करना चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आजादी पाना जितना कठिन था, उसे बनाए रखना उतना ही जरूरी है।
हमें अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए, कानून का सम्मान करना चाहिए और देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।
3. देश की प्रगति में योगदान दें
स्वतंत्रता के बाद, हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करें, चाहे वह शिक्षा, रोजगार, या पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हो।
4. देश की संस्कृति का सम्मान करें
भारतीय संस्कृति की समृद्धि को समझें और इसका सम्मान करें। यह देश की असली शक्ति है।
निष्कर्ष:(Conclusion)
15 अगस्त (Independence Day 2025)का दिन हम भारतवासी के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन न केवल हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद करने का दिन है, बल्कि यह हमें अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास भी कराता है। हमें इस दिन को पूरे सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम अपने देश को और भी प्रगति की ओर ले जाएं। स्वतंत्रता प्राप्ति के इस महान दिवस को हम सभी अपने जीवन में एक नई उम्मीद और नई ऊर्जा के साथ मनाएं और संकल्प लें कि हम अपने देश की सेवा में अपना योगदान देंगे। हमारा ब्लॉग आर्टिकल आपको पसंद आए तो हमें eventtodays.com पर फॉलो करें।
FAQ:
1. स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाते हैं?
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाते हैं क्योंकि इस दिन भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। यह दिन हमारे संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है।
2. स्वतंत्रता दिवस पर क्या करते हैं?
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं। इसके अलावा, स्कूलों और कॉलेजों में भी ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
3. स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख नेता कौन थे?
प्रमुख नेता थे महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, जवाहरलाल नेहरू, लाला लाजपत राय, सावरकर आदि।
4. 15 अगस्त का नारा क्या है?
15 अगस्त के लिए कई सारे नारे है। उसमें से कुछ लोकप्रिय है। "इंकलाब जिंदाबाद", "सत्यमेव जयते", "वंदे मातरम", और "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा"।
5. 15 अगस्त भाषण की शुरुआत कैसे करें?
15 अगस्त को हम सारे भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प करें कि हम ईमानदार नागरिक होने का अपना कर्तव्य निभाएंगे। हमेशा भ्रष्टाचार और गलत कामों से दूर रहेंगे हर साल इस दिन को सिर्फ छुट्टी की तरह नहीं, बल्कि प्रेरणा और आभार के दिन की तरह मनाएंगे।