छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कब है? जानिए 2026 की तारीख और इतिहास

 



Shivaji Maharaj Jayanti 2026
Happy Shivaji Maharaj Jayanti 2026



Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती प्रतिवर्ष 19 फरवरी को मनाई जाती है।इस जयंती को 'शिव जयंती' भी कहते हैं। हमारे भारतीय इतिहास के सुवर्ण पन्नों में जब भी साहस, शौर्य और 'स्वराज' की बात आती है, तो सबसे पहला नाम छत्रपति शिवाजी महाराज का आता है। सभी शिवभक्त के मन में यह सवाल आता है कि 'छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कब है?(Chhatrapati Shivaji Maharaj ki Jayanti kab hai?) , साल 2026 में हम उनकी 396 वीं जयंती मनाने जा रहे हैं।आज इस ब्लॉग आर्टिकल में शिवाजी महाराज की जयंती की तारीख के साथ उनके गौरवशाली जीवन के उन पहलुओं पर भी नजर डालेंगे।तो इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।


विवरण (Description) जानकारी (Information)
पूरा नाम शिवाजी शहाजी भोसले
जन्म तिथि 19 फरवरी 1630
जन्म स्थान शिवनेरी दुर्ग, महाराष्ट्र
माता-पिता जीजाबाई और शहाजी भोसले
राज्याभिषेक 6 जून 1674 (रायगढ़)
साम्राज्य मराठा साम्राज्य
पुण्यतिथि 3 अप्रैल 1680


छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कब है?(Chhatrapati Shivaji Maharaj ki Jayanti kab hai?)


शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 (Shivaji Maharaj Jayanti 2026 Date)  को पुणे के पास शिवनेरी किले में हुआ था। इसलिए छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती प्रतिवर्ष 19 फरवरी को मनाई जाती है। इस साल 19 फरवरी 2026 को यह जयंती बड़ी जल्लोष के साथ मनाई जाएगी।

1.शिवाजी महाराज की जन्म-तिथि:
19 फरवरी 2026 ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार

2. शिवाजी महाराज का जन्म स्थान: 
शिवनेरी किल्ला पुणे महाराष्ट्र

3. शिवाजी महाराज की जयंती का महत्व:
यह मराठा साम्राज्य के योद्धा के जन्म का उत्सव, जश्न मनाने का और उनके किए गए महान कार्य का सम्मान करने का महान दिन है।


यह भी पढ़ें:



छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन परिचय

छत्रपति शिवाजी महाराज 'मराठा साम्राज्य' के संस्थापक और एक महान योद्धा थे(1630-1680)। उन्होंने 1674 में रायगढ़ में अपना राज्याभिषेक किया और 'हिंदवी स्वराज' की स्थापना की।

1.जन्म:
शिवाजी महाराज क जन्म पुणे के पास शिवनेरी दुर्ग किले में हुआ था।


2. शिवाजी महाराज के माता पिता: 
शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई एक धार्मिक स्त्री थी। और उनके पिता का नाम शाहजी राजे भोसले था। उनके पिता महादेव के बहुत बड़े भक्त थे। उनके पिता शाहजी राजे बीजापुर सल्तनत में सेनापति थे।


3. प्रारंभिक जीवन: 
शिवाजी महाराज के पिता अक्षर घर से दूर रहा करते थे। शिवाजी महाराज का पालन पोषण उनकी माता जीजाबाई ने किया। और दादाजी कोंडदेव ने उन्हें राजनीति और युद्ध की शिक्षा दी।

4. स्वराज की स्थापना: 
शिवाजी महाराज ने 16 साल की उम्र में ही तोरण किला जीता था। उसके बाद रायगढ़, प्रतापगढ़ ऐसे कई किल्ले जीते।


5.प्रमुख युद्ध और रणनीतियां:
अफजल खान का वध: 
सन 1659 में प्रतापगढ़ के युद्ध में बीजापुर के सेनापति ने शिवाजी महाराज को पकड़ने का वादा किया था। इस अफजल खान का शिवाजी महाराज ने वध किया।

पुरंदर  की संधि;
शिवाजी महाराज ने अपने प्रजा के कल्याण हेतु मुगल सेनापति जयसिंह के साथ संधि कर 23 किले उन्हें सोंफ दिये। कुछ दिनों के बाद आगरा बंदी खाने से वह भागने में कामयाब हो गए। और उन्होंने फिर से अपने साम्राज्य का विस्तार किया।


मुगलों से संघर्ष: 
शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की सेना को कई बार पराभुत किया। और 1664 में गुजरात के सूरत शहर में सबसे पहली लुट
की।

6.राज्याभिषेक: 
कई युद्ध और किले जीतने के बाद 6 जून 1674 को रायगढ़ के किले में शिवाजी महाराज का भाव राज्याभिषेक हुआ था। और तब उन्होंने 'छत्रपति' की उपाधि धारण की थी

-
7. शासन व्यवस्था:
 उन्होंने एक अनुशासित सेना, और भविष्य का विचार करते हुए एक मजबूत नौसेना विकसित की। शिवाजी महाराज को धार्मिक सहिष्णुता के लिए जाना जाता था।


8. पुण्यतिथि: 
शिवाजी महाराज का 3 अप्रैल 1680 को रायगढ़ में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। ऐसे महान विचार प्रणाली और योद्धा शिवाजी महाराज के सम्मान के लिए हम हर साल 19 फरवरी को शिव जयंती मनाते हैं। शिवाजी महाराज की जीवन वीरता दूरदर्शिता और मातृभूमि की सेवा ये हम सबके लिए एक आदर्श है।


छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास (Shivaji Maharaj History in Hindi)

छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास केवल युद्धों का वर्णन नहीं है, बल्कि यह स्वराज यानी कि अपना शासन स्थापना का एक महान संघर्ष है। उन्होंने उस समय के शक्तिशाली मुगल साम्राज्य और बीजापुर की आदिलशाही को चुनौती देने का साहस किया। जब कोई भी उनके खिलाफ खड़े होने का साहस भी नहीं करता था वहां शिवाजी महाराज ने उनके खिलाफ खड़े होकर साहस दिखाया।

1 स्वराज की स्थापना और संघर्ष:

शिवाजी महाराज ने अपना शासन यानी कि स्वराज्य स्थापन करने के लिए मात्र 16 साल की उम्र में ही तोरण किला जीतकर अपने विजय अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और साहस से ऐसे कई किले जीते। उनकी खास एक युद्ध नीति 'गनिमी कावा'(Guerrilla Warfare) के नाम से प्रसिद्ध है जिसमें वह काम सैनिक के बावजूद अपनी चतुराई और जगह की जानकारी से दुश्मन को पराजय करते थे।

2. भारतीय नौसेना के जनक (Father of Indian Navy):

शिवाजी महाराज दूरदर्शी विचार के थे। उन्होंने पहचान लिया था कि भारत के समुद्र तटों की रक्षा के लिए एक मजबूत नौसेना होना चाहिए। उन्होंने कोंकण समुद्रतटों की रक्षा के लिए जहाज बनवाए और विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग जैसे समुद्री किलों का निर्माण किया। इसलिए उन्हें 'भारतीय नौसेना का जनक' माना जाता है।

3. कुशल प्रशासन और न्याय व्यवस्था:

शिवाजी महाराज ने कभी भी धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया है। उन्होंने 'अष्टप्रधान मंडल' की स्थापना की, उनके प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता था। वे अपने प्रजा के लिए एक न्याय प्रिय राजा थे, जिन्होंने महिलाओं के सम्मान और किसानों के हितों को हमेशा सर्वोपरि रखा।

छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल विचार (Famous Quotes)


1. स्वतंत्रता एक वरदान है, जिसे पाने का अधिकारी हर कोई है। 

2. शत्रु को कमजोर ना समझो, तो अत्यधिक बलिष्ठ समझकर डरना भी नहीं चाहिए। 

3. अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

4. जब हौसले बुलंद हो, तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है।

5. सर्वप्रथम राष्ट्र, फिर गुरु, फिर माता-पिता, फिर परमेश्वर।

6. एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य के लिए, बाद में विशाल लक्ष्य भी हासिल कर लेता है।


निष्कर्ष Conclusion:

छत्रपति शिवाजी महाराज आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उनकी जीवनी और इतिहास हमें सिखाता है कि अगर इरादे नेक हो और साहस अटूट, तो हम बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना कर सकते हैं। आज के इस विशेष लेख में हमने शिवाजी महाराज की जयंती और उनके के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को जाना। आशा है कि आपको छत्रपति शिवाजी 
महाराज के जीवन और इतिहास पर आधारित यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल है, तो कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें।
जय भवानी, जय शिवाजी! ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

FAQs अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

1. छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 2026 में कब है? 

साल 2026  में शिवाजी महाराज की जयंती  गुरुवार,19 फरवरी को मनाई जाएगी।

2. शिवाजी महाराज का जन्म कहां हुआ था?

शिवाजी महाराज का जन्म पुणे जिले के शिवनेरी दुर्ग किले में हुआ था।

3. शिवाजी महाराज को 'भारतीय नौसेना का जनक' क्यों कहा जाता है?

क्योंकि उन्होंने भारत के समुद्री तटों की रक्षा के लिए सबसे पहले एक मजबूत और संगठित नौसेना (Navy) का निर्माण किया था।

4. शिवाजी महाराज के माता-पिता का नाम क्या था?

शिवाजी महाराज के माता का नाम जीजाबाई और पिता का नाम शाहजी राजे भोसले था।

5. शिवाजी महाराज का नारा क्या था?

 जय भवानी, जय शिवाजी! और हर हर महादेव! जो शिवाजी महाराज की सेना का  युद्ध घोष और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक था। इसके अलावा उन्होंने स्वभाषा, स्वधर्म और हिंदवी स्वराज का भी नारा दिया जो  राष्ट्र और संस्कृति के गौरव का प्रतीक था। 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.